Showing posts with label लघु कथा. Show all posts
Showing posts with label लघु कथा. Show all posts

Saturday, April 12, 2008

एक स्वर

एक स्वर

 एक शाम चार मित्रों के द्वारा विभिन्न मुंद्दो पर चर्चा की जा रही थी | उनमे से एक मुद्दा था की क्या अपने देश के नेताओ में देश हित के किसी भी एक मुद्दे पर एक मत्तता  है |  उनमे से एक मित्र ने बोला क्यों नहीं, यदि देश पर कोई बाहरी आक्रमण हो जाये  या होने वाला हो तो सारे नेता एक स्वर में आक्रमणकारी को मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं |अभी पहले मित्र की बात खत्म हुई भी नहीं थी, कि दूसरा मित्र बोल पड़ा नहीं उनके समर्थन करने का कारण देश हित या देश का भला करना नहीं है बल्कि उनका वोट बैंक  कैसे मजबूत बनेगा इसकी मजबूरी ही उनके समर्थन या विरोध का कारण होता है | 
  अभी दूसरा मित्र अपनी बात खत्म ही कर रहा था की तीसरा मित्र तपाक से बोल पड़ा की हम में से कोई  बता सकता है कि आखिर  हमारे देश के नेतागण कभी  किसी मुद्दे पर एक मत रहे हैं या नही | तीसरे मित्र की बात खत्म होते ही चौथे मित्र ने बोला की मैं बता सकता हूँ कि अपने देश के नेतागण किस मुद्दे पर कभी एक मत हुए हैं |  चौथे मित्र ने बोला कि वह मुद्दा है अपने देश के नेताओ के तनख्वाह व भत्ता बढ़ाने का मुद्दा या यों कहे अपने फायदे का मुद्दा |बोलो तुम लोग अपने देश के नेता इस एक मुद्दे पर एक एक मत  रहते हैं की नही | जब भी संसद में यह मुद्दा किसी एक नेता के द्वारा लाया जाता है तो इसको बिना किसी बहस के अपने द्वारा स्वयंभू गठित कमेटी द्वारा दिए गए सुझावो को हरी झंडी दे दी जाती है और अगर कोई ऐसे मुद्दों का विरोध करता है तो उसका विरोध मात्र दिखावे का विरोध होता है | बताओ तुम लोग मेरी इस बात से सहमत हो की नही | सभी मित्रो ने कुछ देर तक उसकी बातों पर विचार किया और फिर एक स्वर में ही उसकी बातों का समर्थन अपने नेताओ के द्वारा फायदें के लिए किए जाने वाले मुद्दों की तरह किया|

Saturday, February 2, 2008

नैतिकता

नैतिकता

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, ट्रेन से उतरने वाले यात्री उतरने लगे ,चढ़ने वाले यात्री प्लेटफार्म पर खड़े होकर उतरने वाले यात्रियों के उतर जाने का इंतजार करने लगे | जैसे ट्रेन से उतर जाने वाले यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए चढ़ने के लिए खड़े यात्री बोगी में जल्दी जल्दी चढ़कर सीटों पर बैठने  लगे उन्ही यात्रियों मे से एक महिला खाली  सीट देख कर बैठने के लिए आगे बढ़ी तो उस सीट के बगल मे बैठे यात्री ने अपना बैग आगे बढ़ते हुए बोला सीट खाली नही है ,कही और देख लीजिए यह देख कर यात्री के सामने बैठे एक अधेड़ से दिख रहे यात्री ने उससे कहा की लेडीज़ है बैठने दीजिए भाई | तब तक एक और महिला यात्री आई और उस सलाह देने वाले अधेड़ यात्री के बगल मे बैठने के लिए आगे बढ़ी तो उस अधेड़ यात्री ने कहा जगह खली नही है कही और देख लीजिए | यह देख कर सामने बैठे यात्री ने, अधेड़ यात्री का जुमला दोहराया लेडीज़ है बैठने दीजिए आप के बगल के तो बैठे यात्री आपना बैग ले कर उतर गए है| यह सुनकर अधेड़ यात्री ने अपने आखो की त्योरी बदल कर उतर दिया की आप को कैसे मालूम ,उन्होंने मुझसे कहा की मैं अभी आ रहा हू उतर सुनकर सामने वाला यात्री स्तब्ध हो गया और इनकी नैतिकता के बारे मे सोचने लगा |